मध्य प्रदेश स्कूल विकास संघ की भारतवीर रैली के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

 

भोपाल।मध्य प्रदेश स्कूल विकास संघ के तत्वावधान में 26 जनवरी 2026, सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतवीर रैली का आयोजन किया गया। यह रैली देश की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

रैली का आयोजन इमामी गेट से पीर गेट तक किया गया। सीमित दूरी के बावजूद रैली का प्रभाव अत्यंत प्रेरणादायक और संदेशपूर्ण रहा। आयोजकों के अनुसार यह रैली अपने छोटे और अनूठे स्वरूप के कारण गिनी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होने की दिशा में एक विशेष पहल मानी जा रही है।

कार्यक्रम में मेहदी सर, तनवीर सर, मसरूर साहब (फतेहगढ़, 80 फीट, भेल) सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। रैली के दौरान देशभक्ति के नारों, तिरंगे और संविधान के संदेशों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा।

मध्य प्रदेश स्कूल विकास संघ ने इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों और आम नागरिकों में संविधान के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय मूल्यों को सशक्त करने का संदेश दिया। संघ की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों, स्कूलों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

आयोजकों ने बताया कि भारतवीर रैली शांतिपूर्ण, अनुशासित और सफलतापूर्वक संपन्न हुई तथा गणतंत्र दिवस के अवसर पर यह आयोजन भोपाल के लिए एक स्मरणीय पहल रहा।