भोपाल में महादेवजी का त्रिशूल स्थापित
भोपाल में महादेवजी का त्रिशूल स्थापित
भोपाल हेडलाइंस
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। तुलसी नगर स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, आई.पी.एस मल्टी के सामने आज एक भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। अमरनाथ यात्रा से लाया गया महादेवजी का त्रिशूल, जो वैष्णो देवी और कावड़ यात्रा के पावन मार्ग से होकर गुज़रा था, मंदिर में धूमधाम के साथ स्थापित किया गया।
त्रिशूल को मंदिर तक डीजे और बैंड-बाजों के साथ भक्तों द्वारा शोभायात्रा रूप में लाया गया। इसके बाद मंदिर के पुजारी पंडित सतीश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ पूजन कर त्रिशूल की स्थापना की।
स्थापना समारोह के उपरांत प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजकों ने बताया कि जो श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा नहीं कर पाते, वे अब इस त्रिशूल के दर्शन कर भगवान शिव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
