महंत योगी प्रकाशनाथ जी महाराज का शुभकामना संदेश जारी

 

 

भोपाल हेडलाइंस / संतोष योगी की खबर 

 

 

जबलपुर।

रुद्र वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री अघोर पशुपतिनाथ पीठ, धोलागढ़ धाम के पीठाधीश्वर महंत योगी प्रकाशनाथ जी महाराज ने नर्मदा नगरी जबलपुर से प्रकाशित होने वाले ऐतिहासिक लाला रामस्वरूप वार्षिक कैलेंडर के प्रकाशन पर शुभकामना संदेश जारी किया है।

महंत योगी प्रकाशनाथ जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि जबलपुर से विगत 92 वर्षों से निरंतर प्रकाशित हो रहा लाला रामस्वरूप कैलेंडर आज मध्यप्रदेश की एक विशिष्ट पहचान बन चुका है। यह पंचांग न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज की परंपराओं को भी सहेजने का कार्य कर रहा है।

उन्होंने बताया कि अखिल भारत वर्षीय नाथ समाज के पदाधिकारियों के प्रयासों से वर्ष 2026 के लाला रामस्वरूप रामनारायण पंचांग में जबलपुर के सम्मानित श्री महंत अवघड़ नाथ जी, शिव अवतार शंभू जति गुरु गोरखनाथ जी महाराज के प्रकट दिवस की फोटो सहित विशेष प्रस्तुति प्रकाशित की गई है, जो नाथ समाज के लिए गौरव का विषय है।

महंत जी ने इस उपलब्धि के लिए भारतीय नाथ समाज के पदाधिकारियों, विशेष रूप से श्री विजयनाथ राठौड़ एवं लेखराज जोगी सहित समस्त सहयोगियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज की परंपरा, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को सुदृढ़ करते हैं। अंत में उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ढेरों शुभकामनाएं प्रेषित कीं