भोपाल में अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह महोत्सव, पंपलेट का हुआ विमोचन

 संतोष योगी की खबर 999 3268 143

भोपाल। आगामी 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भोपाल के गुफा मंदिर में सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के तहत आज पंपलेट का विधिवत विमोचन गुफा मंदिर के महंत श्री श्री 1008 रामप्रवेश दास जी महाराज द्वारा भगवान परशुराम जी के समक्ष पूजन-अर्चन कर किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, रमेश त्रिपाठी, राकेश चतुर्वेदी, चंद्र कुमार मुंडोतिया, संदीप तिवारी एवं सुशील सुडोल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

महंत रामप्रवेश दास जी महाराज ने समाज के सभी विवाह योग्य युवक-युवतियों एवं उनके परिजनों से अपील की है कि वे 10 अप्रैल तक गुफा मंदिर प्रांगण अथवा समिति के सदस्यों के पास अपना पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा सके।

कैलाश मिश्रा एवं पंडित विष्णु राजोरिया ने भी समाज के लोगों से समय पर पंजीयन कराने का आह्वान किया है। कार्यक्रम के दिन सुबह 7:00 बजे से भगवान परशुराम जी का पूजन एवं अभिषेक किया जाएगा, जिसके पश्चात सामूहिक विवाह संस्कार संपन्न कराए जाएंगे।

इसके पूर्व 18 अप्रैल को विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा, जिससे योग्य जोड़ों का चयन सुगमता से हो सके।