मास्टर "अमेय जोशी" बना मिस्टर कैम्पियन

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल हेडलाइंस कैम्पियन स्कूल के कक्षा बारहवीं के छात्र छात्राओं का फेयरवेल" "बीते कल की यादों व बिछुड़ने के गम के साथ नम आँखों से एवं "उज्जवल भविष्य की आशाओं की मुस्कान के साथ दी विदाई"

विभिन्न अर्वाडस से छात्रों को किया गया सम्मानित

कैम्पियन स्कूल के छात्रों, स्टॉफ और मैनेजमेंट ने भारी मन एवं नम आँखों से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को फेयरवेल देकर विदाई दी एवं उनके आने वाले उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य फादर डॉ.

अथनस लकड़ा एस.जे., सुपीरियर एवं मैनेजर फादर कपिल, उपप्राचार्य फादर मनोज मिंज एस.जे., फादर ब्लासियस, आदि के द्वारा दीप प्रज्जवलित करके की गई बारहवीं कक्षा के सभी छात्रों का स्वागत गुलाब की पंखुड़ियां डालकर किया गया। बारहवीं कक्षाओं के सभी सेकशन के छात्रों को विभिन्न अवाडर्स से सम्मानित किया गया। कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों द्वारा अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। अवार्ड देने के लिए अलग-अलग कैटेगिरी में अलग-अलग राउंड के माध्यम से अलग-अलग टाईटल प्रदान किए गए जिनमें मिस्टर करटियस का अवार्ड विभिन्न सेकशन से शॉन थॉमस, रिदम, श्रेयांश, हार्दिक, सैयद इजाम, दिव्यांशु को दिया गया। मिस्टर किएटीव का अर्वाड ज्वैल, सेवियो, दिव्यांश, अंश पवार, आरोह दत्त, समग्र मिश्रा को दिया गया वहीं मिस्टर वेलड्रेस्ड, मिस्टर रेगुलर, मिस्टर कनसिसटेंट, मिस्टर एवररेडी टू हेल्प का अवार्ड विभिन्न सेकशन से विभन्न छात्रों को प्रदान किया गया। इस दिन का बहुप्रतिक्षित अवार्ड मिस्टर कैम्पियन का अवार्ड मास्टर अमेय जोशी को दिया गया। इस अवसर पर स्कूल फ्लैग का भी आदान प्रदान किया गया। प्राचार्य फादर द्वारा प्रेरक भाषण दिया। धन्यवाद प्रस्ताव स्कूल कैप्टन कबीर मराठे द्वारा दिया गया।