संपूर्ण सुकन्या जिला-हरदा’ अभियान के तहत बैठक सम्पन्न
संपूर्ण सुकन्या जिला-हरदा’ अभियान के तहत बैठक सम्पन्न
भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532
हरदा/ ‘संपूर्ण सुकन्या जिला - हरदा’ अभियान के तहत जिला पंचायत कार्यालय में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष श्री दर्शनसिंह गेहलोत सहित सभी सदस्यों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सुकन्या समृद्धि योजना के उद्देश्य, पात्रता, सामाजिक-आर्थिक महत्व तथा जिले में इसके व्यापक क्रियान्वयन की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा इस पहल की सराहना करते हुए इसे बालिकाओं के सुरक्षित एवं सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
डाक निरीक्षक श्री अमित कुमार व्यास ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि हरदा को 26 जनवरी 2026 से पहले ‘संपूर्ण सुकन्या जिला’ घोषित कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उन्होंने सभी विभागों के बीच समन्वय और सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधियों ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी पात्र बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते अनिवार्य रूप से खुलवाएँ। ताकि प्रत्येक बेटी को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर भविष्य प्रदान किया जा सके। बैठक के अंत में सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
