भोपाल हेडलाइंस 

भोपाल से संतोष योगी की खबर

 

ऑल प्रगतिशील पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन, मध्यप्रदेश की बैठक

 

भोपाल। ऑल प्रगतिशील पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन, मध्यप्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष श्री सुधीर दुबे के निर्देशानुसार दिनांक 19 अगस्त 2025, मंगलवार, समय दोपहर 12 बजे श्री सागर रेस्टोरेंट, नेहरू नगर चौराहा, भोपाल में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

 

बैठक में उप प्रांताध्यक्ष श्री के.एस. गंगवार सहित प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति प्रार्थनीय रहेगी।

 

बैठक में प्रदेशभर के समस्त विभागों के पेंशनरों से जुड़े प्रमुख मुद्दों—

 

पेंशनरों को 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिलाने,

 

पेंशनरों की मृत्यु उपरांत परिवार को ₹1.25 लाख की राहत राशि दिए जाने,

 

एवं अन्य लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

 

 

इस बैठक में आंदोलन की आगामी रूपरेखा भी तय की जाएगी।

अतः समस्त पदाधिकारियों एवं संबंधित पेंशनरों से समय पर उपस्थित होने का अनुरोध है

 

- अभय जैन, भोपाल