मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक–यांत्रिक कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

भोपाल मध्यप्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ, केंद्रीय कर्मशाला नगर निगम भोपाल द्वारा बैठक सह स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय कर्मशाला मैं संघ की यूनियन का गठन किया गया तथा संगठन के नव पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर पुष्प मालाओं से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए संगठनात्मक एकता का परिचय दिया। बैठक के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं, अधिकारों एवं संगठन को और अधिक मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष साबिर खान ने कहा कि “कर्मचारियों की समस्याओं की लड़ाई संघ हमेशा मजबूती से लड़ता रहेगा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा।”

कार्यक्रम में केंद्रीय कर्मशाला का अध्यक्ष श्री मोहम्मद यूसुफ को नियुक्त कर पत्र सोपा गया एवं श्री नवल गोरे को नगर निगम भोपाल का प्रभारी नियुक्त कर पत्र सोपा गया । इस अवसर पर नगर निगम भोपाल शाखा की कार्यकारिणी का गठन कर अध्यक्ष इरफान अल्ताफ द्वारा समस्त पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र सौंपे गए कार्यक्रम में सभी जोनों एवं शाखाओ के अध्यक्ष और पदाधिकारी सैकड़ो की तादाद में उपस्थित रहे सभी ने एकजुट होकर संगठन का साथ देते हुए कर्मचारियों की मागो एवं समस्याओं का निराकरण कराने की बात कही कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।