वेयरहाउस एसोसिएशन हरदा की बैठक सम्पन्न, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारियां

 

भोपाल हेडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी 

 

 

हरदा। आज दिनांक 28 सितंबर 2025 को होटल बागबान, हरदा में वेयरहाउस एसोसिएशन हरदा की बैठक जिला अध्यक्ष आनंद गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कई अहम निर्णय लिए गए तथा एसोसिएशन का जिला एवं तहसील स्तर पर विस्तार किया गया।

 

बैठक में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी हेमन्त शर्मा को दी गई। सचिव संजय खंडेलवाल, सह-सचिव अजय विश्नोई, कोषाध्यक्ष निमिष सिहल बनाए गए। वहीं संरक्षक पद पर नरेन्द्र राठी, राजू माहेश्वरी और राजेश गोदारा का चयन किया गया।

 

तहसील प्रमुख की जिम्मेदारी क्रमशः रणजीत बिश्नोई, गुरदीप सलूजा और तने गोयल को सौंपी गई। साथ ही मीडिया प्रभारी के रूप में मोहन राजपूत को नियुक्त किया गया।

 

बैठक में पिछले तीन वर्षों से लंबित वेयरहाउस भुगतान के मुद्दे पर विशेष रूप से चर्चा हुई। इस समस्या के साथ ही अन्य कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श कर आगामी रणनीति तय की गई।