मेहरा समाज ने भोपाल में निःशुल्क सेवा सदन की सौगात दी
मेहरा समाज ने भोपाल में निःशुल्क सेवा सदन की सौगात दी
संतोष योगी की खबर 99932 68143
मेहर गढ़वाल समाज कल्याण परिषद, मुख्यालय भोपाल की मूल समिति के अध्यक्ष श्री सीताराम मेहरा ने बताया कि उन्होंने राजधानी भोपाल में समाज हित हेतु एक *मेहरा सेवा सदन* का निर्माण कराया है। यह सेवा सदन समाज के गरीब, जरूरतमंद परिवारों एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों से भोपाल आने वाले आगंतुकों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले युवाओं के लिए निःशुल्क ठहरने की सुविधा का उत्तम साधन है।
यह सेवा सदन अध्यक्ष सीताराम मेहरा ने स्वयं श्री मदनलाल मेहरा, श्रीमती प्रभा देवी सागोरिया एवं श्रीमती ज्योति मेहरा के सामूहिक प्रयासों से पूर्ण कराया है। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर छिंदवाड़ा से पधारी सुश्री कमला बुआ एवं पंडित गोपाल आचार्य द्वारा विधिवत गायत्री माता की पूजा-अर्चना कर इसका शुभारंभ किया गया।
उदघाटन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों एवं मातृ शक्तियों को गमलों में लगे पौधों का वितरण कर सम्मानित किया गया। इस सेवा सदन की संपूर्ण व्यवस्था के सूत्रधार श्री मदन लाल मेहरा रहे जिनके सहयोग से श्री सीताराम मेहरा, श्रीमती प्रभा देवी सागोरिया एवं श्रीमती ज्योति मेहरा ने इस सामाजिक सेवा कार्य को साकार किया। महिला टीम के सदस्यों का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस प्रेरणादायी सेवा कार्य से प्रभावित होकर श्रीमती मेहिया (धर्मपत्नी डॉ. आर.के. मेहिया), संतोष वालिया, श्रीमती प्रभा देवी सागोरिया, श्रीमती सरोज नागले, रेखा मेहरा, रूपाली मेहरा, रागिनी मेहरा, मीणा भरदया, आरती सिंह एवं राजकुमार रम्हारिया ने सेवा सदन हेतु स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोग कर्ताओं ने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए समाज के पदाधिकारियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर कुछ प्रमुख समाज बंधु सर्वश्री संतराम बम्हनिया, जगदीश सिंह गढ़वाल, आर के मेहरा, डॉक्टर मैहिया, संतोष वालिया, बसंत सोने, एम एल पवार, राजू हथिया, रामकिशोर बिलिया, रामभरोश सोनिया, राहुल रोहिले, नागेंद्र सोनिया एवं महेश परेवा, निर्भय मेहरा एवं समाज की प्रमुख मातृशक्तियां आदि उपस्थित रहे ।
