मिले सुर मेरा तुम्हारा 3 संपन्न हुआ
मिले सुर मेरा तुम्हारा 3 संपन्न हुआ
सौरभ कुमार नाथ की खबर 6263032872
भोपाल आई टी आई आडिटोरियम गोविंदपुरा भोपाल में आयोजित मिले सुर मेरा तुम्हारा 3 बहुत भव्यता के साथ संपन्न हुआ, कार्यक्रम के आयोजक श्री अनिल गर्दे ने बताया कि दर्शकों से खचाखच भरे हाल में देर रात तक सुरीली प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया, कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ, उसके बाद 30 कलाकारों ने लगभग 40 विभिन्न रंगों से सजे गीत प्रस्तुत किए. कार्यक्रम लाइव आर्केस्ट्रा के साथ था जिससे सभी श्रोता, दर्शक झूम उठे, कार्यक्रम के अंत में श्री किशन पाहुजा ने आभार प्रदर्शन किया. सुर सरगम संगीत परिवार सभी उपस्थित श्रोताओं, विशिष्ट अतिथियों और कलाकारों, वादकों का हार्दिक आभार व्यक्त करता है
