गर्भवती पाई गई नाबालिग, आरोपी पर POCSO एक्ट में केस दर्ज

थाना खुईयां सरवर के अंतर्गत आते एक गांव की एक नाबालिग लड़की को पडोस के गांव का एक लडका बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया, जो करीब आठ माह बाद पुलिस के हाथ लगे तो पुलिस ने दोनों को अस्पताल लाकर उनका मेडिकल करवाया जहां लड़की आठ माह की गर्भवती निकली। पुलिस ने इसकी सूचना लड़की के परिजनों को दी। इधर पुलिस ने लड़के को अदालत में पेश कर उसका दो दिनों का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय लड़की जो कि आठवीं कक्षा पढने के बाद घर पर ही रहती थी जबकि गिदडांवाली गाव में अपने चाचा के घर रहने वाला मूल रूप से राजस्थान का लड़का आकाश पुत्र पप्पूराम गांव मे एक शादी समाराेह में गया जहां पर उसने नाबालिग को देखा और उस पर मोहित हो गया और कई दिनो तक उसकी रेकी की और कुछ दिन बाद ही लडकी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया।
इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने काफी जगह तलाश की लेकिन लडकी का कुछ पता नहीं चल सका। खुइयां सरवर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लड़का लड़की दोनों राजस्थान की ओर से पैदल आ रहे हैं जिस पर कलरखेडा चौकी के एएसआई भूपेंद्र सिंह व महिला पुलिस कर्मी अनसुईयां व उनकी टीम ने दोनों को काबू कर लिया और इसकी सूचना उनके परिजनों को दी।
इसके बाद पुलिस ने लडकी का मेडिकल करवाया जहां पर डॉक्टरों ने बताया कि लडकी आठ माह की गर्भवती है उसे अल्ट्रासाउंड व गायनोलॉजिकल डॉक्टर के पास फाजिल्का भेजा गया वहीं पुलिस ने लडके को अदालत में पेश कर उसका पुलिस रिमांड हासिल किय है। वहीं पुलिस ने लड़के के खिलाफ पहले दर्ज मामले मे बढ़ोतरी करते हुए अब पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।