*मोनू यादव एक बार पुनः मध्य प्रदेश में राजद के प्रदेश अध्यक्ष*

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। मोनू यादव पुनः राष्ट्रीय जनता दल मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए।वह इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। उन्होंने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी को 14 जून को नामांकन पत्र दाखिल किया।15 जून को नामांकन पत्र की जांच की गई।19 जून को राज्य परिषद की बैठक में सर्व सहमति से मोनू यादव को राष्ट्रीय जनता दल मध्य प्रदेश का 2025 से 2028 तक के लिए निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। श्री यादव ने आपने अध्यक्ष चुने जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव जी, पुर्व उपमुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी जी, राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव जी, राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी प्रो. (डॉ) श्री रामचंद्र पूर्वी जी, राज्य निर्वाचन पदाधिकारी रामविलास गौड़ जी का एवं सभी पदाधिकारी, सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

एवं श्री यादव प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर राकेश झा, राजबीर सिंह कुशवाहा, वंदना चौरसिया, गौरीशंकर नामदेव,जीतेन्द्र गुर्जर, सन्तोष प्रजापति, कल्लू जाटव, संजय बाल्मिकी,रवी रंजक, भूपेन्द्र खटीक,तेज़ सिंह वघेल,आदि ने बधाई दी।

मोनू यादव जी के पुनः प्रदेस अध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर है