15 से 22 फरवरी तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का आयोजन

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर समिति, इन्द्रपुरी द्वारा 15 फरवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा। यह आयोजन श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, बी-सेक्टर, लेबर कॉलोनी एवं अजन्ता कॉम्पलेक्स के पास, इन्द्रपुरी भोपाल में संपन्न होगा।

समिति अध्यक्ष दीपक राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा वाचन एचएच थे. सिद्धांत जी महाराज द्वारा किया जाएगा। 15 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे कलश यात्रा एवं शिव बारात श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर से कथा स्थल तक निकाली जाएगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडाजी भोजराज मेवाड़ा (बग्राम-खरसोदा, जिला शाजापुर) रहेंगे। संरक्षक के रूप में सतीश विश्वकर्मा एवं जीत राजपूत मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। मेन जजमान रामचन्द्र बरेठा (बाबा साहब) एवं श्रीमती टीना बरेठा रहेंगे। साथ ही रामनिवास लोवंशी एवं श्रीमती सरोज लोवंशी का विशेष सहयोग रहेगा।

कथा क्रम इस प्रकार रहेगा—

प्रथम दिवस: भागवत प्रारंभ, धुंधकारी प्रसंग, सुखदेव जन्म, कुंती स्तुति, भीष्म स्तुति, शिव विवाह।

तृतीय दिवस: ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, हिरण्यकश्यप वध।

चतुर्थ दिवस: वामन अवतार, राम अवतार, श्रीकृष्ण जन्म।

पंचम दिवस: पूतना वध, बाल लीलाएं, गिरिराज पूजा, छप्पन भोग।

छठा दिवस: कंस वध, रुक्मिणी विवाह।

सप्तम दिवस: सुदामा चरित्र, संपूर्ण भागवत महात्म्य, व्यास जी की विदाई।

अध्यक्ष दीपक राजपूत ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से आग्रह किया है कि वे संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में तन, मन और धन से सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।