नगर निगम भोपाल सार्थक कर्मचारी संघ का प्रथम अधिवेशन संपन्न हुआ

नगर निगम भोपाल सार्थक कर्मचारी संघ का प्रथम अधिवेशन संपन्न हुआ
सौरभ नाथ की खबर 9039502565
तीन हजार से कर्मचारियों का स्वागत सम्मान किया गया
भोपाल झीलों की नगरी भोपाल में नगर निगम भोपाल सार्थक कर्मचारी संघ का प्रथम अधिवेशन संपन्न हुआ, अधिवेशन में तीन हजार से ज्यादा कर्मचारी पहुंचे थे, सभी कर्मचारियों का नगर निगम सार्थक संघ ने स्वागत सम्मान किया
राजधानी भोपाल में कर्मचारियों की समस्याओं को शासन प्रशासन और निगम कमिश्नर तक पहुंचाने के लिए भोपाल में नगर निगम सार्थक कर्मचारी संघ लगभग एक वर्ष से कार्य कर रहा है, आज भोपाल में नगर निगम भोपाल सार्थक कर्मचारी संघ का प्रथम अधिवेशन संपन्न हुआ जिसमें 3 हजार से ज्यादा कर्मचारियों का स्वागत सम्मान किया गया।सभी कर्मचारियों ने एकजुटता के साथ मिलकर नगर निगम भोपाल सार्थक कर्मचारी संघ का साथ देने का संकल्प लिया।