नाइटेंगल के जन्म दिवस पर मनाई गई खुशियां 

सौरभ कुमार नाथ की खबर 6263032872

कैरियर इंसीटूऑफ मेडिकल साइंस में नर्सेस दिवस की जनक फ्लोरेंस नाईटएंगल के जन्मदिवस को धूमधाम से केक काटकर मनाया गया 

इस अवसर पर इंस्टीट्यूटेशन के अध्यक्ष श्री मनीष राजोरिया ने कहां की नर्स जो होती है वह हॉस्पिटल का आईना होती है उन्होंने कहा कि मरीज का अभिवादन करने वाली पहली और अलविदा कहने वाली आखिरी शख्स नर्स ही होती है जिसके सेवा भाव के कोमल स्पर्श से मरीज सहज अनुभव करता है उसमें सकारात्मक का संचार होता है 

मेडिकल डायरेक्टर डॉ विजय कुमार गुप्ता और कैरियर कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल प्रोफेसर सोनी टोपो ने सभी नर्स का अपने 

उद्बोधन से उत्साहवर्धन किया 

इस अवसर पर सभी नर्सेस को उनके उत्कृष्ट कार्य और समर्पण सेवा भाव से मरीजों की देखभाल करने के लिए प्रशस्ति पत्र भी दिए गए 

कार्यक्रम में डॉ अंकित शुक्ला एच. आर. सुश्री शिखा, सुश्री महिमा सहित समस्त हॉस्पिटल स्टाफ ने सहभागिता की

कार्यक्रम का संचालन श्री डेविड विजय द्वारा किया गया