भोपाल हैडलाइन 

 

 नाथ समाज पदाधिकारियों ने मनाया उपाध्यक्ष ईश्वर योगी का जन्मदिवस

 

इंदौर/रेडियो कॉलोनी स्थित निवास पर अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज (युवा प्रदेश) के उपाध्यक्ष ईश्वर योगी जी का जन्मदिवस समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर नाथ समाज के आराध्य गुरु गोरखनाथ जी की तस्वीर भेंट कर एवं भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर ईश्वर योगी जी का सम्मान किया गया। इसके साथ ही उन्हें नियुक्ति पत्र एवं प्रशंसा पत्र प्रदान कर समाज में उनके योगदान की सराहना की गई।

इस आयोजन में प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारी:

 

केदारनाथ योगी – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

लेखराज जोगी – प्रदेश महासचिव, अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज

सुनील वेद – अध्यक्ष, जोगी समाज

राजेन्द्र योगी – प्रदेश मीडिया प्रभारी

मनोज जोगी – मीडिया प्रभारी, इंदौर संभाग

संदेश गांधी – जिला मीडिया प्रभारी

सभी समाजसेवियों ने ईश्वर योगी जी को जन्मदिवस की बधाइयाँ दीं एवं उनके दीर्घायु व समाजहित में सतत योगदान की कामना की।

इस कार्यक्रम की जानकारी संदेश गांधी द्वारा साझा की गई।

कार्यक्रम के अंत में ईश्वर योगी जी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।