दि अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल नीलबड़
दि अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल नीलबड़
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन जो की तीन दिवस का आयोजन किया गया जिसमें संपूर्ण भारत के विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे प्रथम दिवस दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय श्री छेदीलाल विश्वकर्मा जी की श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं द्वितीय दिवस सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन किया जिसमें शिक्षा तकनीकी रोजगार और राजनीतिक मुद्दों पर संगोष्ठी कर राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा विस्तृत चर्चा की गई एवं तृतीय दिवस युवा युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमें 500 से अधिक युवा युवती ने परिचय सम्मेलन में भाग लिया एवं हजारों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए कार्यक्रम के आयोजन दि अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जी पी विश्वकर्मा जी एवं समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी गण एवं सभी प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं संपूर्ण कार्यकारिणी उपस्थिति रही
