शताक्षी गार्डन में नौचंदी पाठ एवं हवन पूजन का आयोजन
शताक्षी गार्डन में नौचंदी पाठ एवं हवन पूजन का आयोजन
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल हेडलाइंस शहर के वार्ड क्रमांक 61 स्थित शताक्षी गार्डन में समाजसेवी एवं मजदूर नेता मृणालिनी सिंह सेंगर द्वारा 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक नौचंदी पाठ, हवन एवं पूजन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।
मृणालिनी सिंह सेंगर न केवल मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहती हैं, बल्कि सनातन धर्म के प्रति भी गहरी आस्था एवं जागरूकता रखती हैं। उनके द्वारा समय-समय पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज को जोड़ने का कार्य किया जाता है।
आयोजन के दौरान प्रतिदिन विधि-विधान से पाठ, हवन एवं पूजन संपन्न हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं।
