नीमनवाडा भव्य राम जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
नीमनवाडा भव्य राम जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
संतोष योगी की खबर 99932 68143
पावन भूमि नीमनवाडा, जिला बैतूल (मध्य प्रदेश)
गुरु गोरखनाथ मठ, नीमनवाडा प्रतिवर्षानुसार 116 वां वर्ष भव्य रामनवमी महोत्सव का आयोजन!प्रिय भक्त बंधुओं,
रामनवमी के पावन पर्व पर भगवान श्री राम के जन्मोत्सव की धूम मनाने हेतु गुरु गोरखनाथ मठ, नीमनवाडा में 116वें रामनवमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पर्व हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों की स्मृति कराता है तथा भक्ति, एकता एवं संस्कृति का संदेश देता है। हम सभी सम्मानित ग्रामवासियों, प्रेमी बंधुओं एवं भक्तजनों को इस अवसर पर सादर आमंत्रित करते हैं। आप सबकी उपस्थिति से यह महोत्सव और भी उत्साहपूर्ण होगा। कृपया अपनी उपस्थिति से हमें आशीर्वाद प्रदान करें।पूर्ण कार्यक्रम समय-सारिणी:दिनांक: 19 मार्च 2026, गुरुवार
गुड़ी पड़वा एवं घट स्थापना
सुबह से ही भक्ति भजन एवं पूजन के साथ महोत्सव का शुभारंभ।दिनांक: 26 मार्च 2026, बुधवार
अखंड रामायण पाठ एवं निशान चढ़ाना
प्रातःकाल से अखंड रामायण पाठ का आयोजन, भगवान राम का निशान चढ़ाकर महोत्सव को और भव्य बनाना।दिनांक: 27 मार्च 2026, शुक्रवार
भजन कार्यक्रम का प्रारंभ: सुबह 8:00 बजे
राम जन्म महोत्सव: प्रातः 11:00 बजे
राम जन्मोत्सव नगर भ्रमण: शाम 5:30 बजे
भव्य भजन संध्या, राम जन्म की लीला, मूर्ति स्थापना एवं नगर भ्रमण के साथ दिव्य अनुभूति।दिनांक: 28 मार्च 2026, शनिवार (मुख्य रामनवमी महोत्सव)सांस्कृतिक नृत्य एवं गोल डंडार: सुबह 8:00 बजेआरती: 10:30 बजेदही लाठी कार्यक्रम: 11:00 बजेभोजन प्रसादी: 12:30 बजेघट विसर्जन: शाम 5:30 बजे (आपके आगमन तक प्रतीक्षा रहेगी)यह महोत्सव हमारी परंपरा का अभिन्न अंग है, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी चला आ रहा है। आपकी सहयोग, दान एवं उपस्थिति से यह और सफल होगा। कृपया अधिक से अधिक संख्या में पधारें, भजन-कीर्तन में सहभागिता करें एवं अपने सुझाव दें।
