*सिराली में न्यू एकता क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का शुभारंभ*
भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर 7805953532
सिराली। जिला हरदा फुटकर व्यापारी संघ के तत्वावधान में न्यू एकता क्रिकेट क्लब सिराली द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जिला फुटकर व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष शेख असलम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में जिला सचिव आशीष योगी, जिला उपाध्यक्ष द्वितीय बंधु नामदेव तथा जिला मीडिया प्रभारी शिवम सोनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।अध्यक्ष शेख असलम ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। वहीं अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में खेलप्रेमी व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
