लायंस क्लब भोपाल स्मार्ट सिटी की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

 

संतोष योगी की खबर 999 3268 143 

 

भोपाल हेडलाइंस | भोपाल

 

समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय लायंस क्लब भोपाल स्मार्ट सिटी (डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-2) की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध संपन्न हुआ। नई कार्यकारिणी 1 जुलाई 2026 से अपना कार्यभार संभाल चुकी है।

क्लब के जनसंपर्क अधिकारी लायन राज ढींगरा ने बताया कि नई कार्यकारिणी में डॉ. नीरजा बटले को अध्यक्ष, वैशाली शर्मा को सचिव तथा खुशबू ढींगरा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं ज्योति शर्मा को प्रथम उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यकारिणी में भावना पटेल, पूनम बंगिया, अखिलेश रावत, महेश शर्मा, पुनीत ढींगरा, संदीप, प्रदीप चक्रधर, सीताराम अहिरवार, अभिषेक गुप्ता, भूपेन्द्र पटेल एवं विनय को संचालक मंडल में शामिल किया गया है।

क्लब ने पूर्व की भांति लायन राज ढींगरा को जनसंपर्क अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है। नई टीम ने समाज सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया है।