ओबीसी एससी एसटी, जयस, भीम आर्मी ‘अपाक्स’ ‘अजाक्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा 

संतोष योगी की खबर  99932 68143

 

रविवार 18 जनवरी को भोपाल में होगा

ओबीसी एससी एसटी, जयस, भीम आर्मी ‘अपाक्स’ ‘अजाक्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा का महासम्मेलन

 

मध्यप्रदेश की 88 प्रतिशत वर्ग की बेहतरी कैसे हो इस बात पर होगी चिंता

 

     मध्य प्रदेश के ओबीसी एससी एसटी, जयस, भीम आर्मी ‘अपाक्स’ ‘अजाक्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा जिसमें अजाक्स, अपाक्स, भीम आर्मी तथा आदिवासी वर्ग के सबसे बड़े संगठन जयस एवं अन्य 21 सामाजिक संगठनों के समर्थन से कल होगा भेल दशहरा मैदान भोपाल में समागम।

 सम्मेलन में जिन संगठनों के प्रमुखों द्वारा सम्मिलित होने की सूचना प्राप्त हुई उनमें आदिवासी वर्ग के बड़े संगठन जय युवा संगठन ‘‘जयस’’ प्रमुख एड. लोकेश मुझाल्दा, प्रदेश प्रमुख श्री पवन डाबर, छात्र संगठन के श्री बाबूलाल बघेल, ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय कुमार, श्री महेन्द्र सिंह लोधी, श्री धर्मेन्द्र कुशवाह एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी के श्री कमलेन्द्र सिंह, श्री जितेन्द्र सिंह लोधी, ‘‘अपाक्स’’ के संरक्षक एवं पिछड़ा वर्ग के वरिष्ठ नेता इंजी. भुवनेश पटेल, श्री के.पी. कुर्मवंशी, श्री के.पी. सिंह यादव, श्री रामविश्वास कुशवाह, म.प्र. भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनयरतन सिंह, श्री सुनील अस्तेय एवं श्री सुनील बैरसिया, अधिवक्ता संघ के एड. तुलसीराम पटेल, डॉ. पुष्पेन्द्र बहुजन, श्री विनायक प्रसाद, एड. रामेश्वर सिंह ठाकुर, संयुक्त वंशकार समाज म.प्र. के के.डी. राही, उराव आदिवासी समाज की श्रीमति निर्मला प्रधान सहित म.प्र. ‘अजाक्स’ के संरक्षक माननीय जे.एन. कांसोटिया, प्रांताध्यक्ष श्री संतोष वर्मा आई.ए.एस. एवं प्रांतीय पदाधिकारियों के अलावा तहसील, ब्लॉक, जिला तथा संभाग से हजारों की संख्या में ‘अजाक्स’ सदस्य उपस्थित रहेंगे। 

 सामाजिक न्यायए संवैधानिक अधिकारों तथा जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व से संबंधित विषयों पर वक्ता अपनी बात रखेंगे। महासम्मेलन का उद्देश्य संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयनए व्याप्त सामाजिक.आर्थिक असमानताओं की समाप्ति तथा शासन स्तर पर लंबित जनहितकारी विषयों पर लोकतांत्रिक संवाद स्थापित करना है।

 मध्यप्रदेश में आरक्षित वर्ग विशेषतः अनुसूचित जातिए अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग शिक्षाए रोजगारए न्यायपालिकाए प्रशासनए स्वच्छताए धार्मिक.सांस्कृतिक संस्थानों एवं विकास प्रक्रियाओं में निरंतर उपेक्षा एवं भेदभाव का सामना कर रहे हैं। संविधान के अनुच्छेद 14ए 15ए 16ए 17ए 21ए 46ए 244ए 275 एवं 335 के अंतर्गत प्रदत्त समानताए सामाजिक न्यायए अवसर एवं गरिमा के अधिकार व्यवहार में पूर्णतः लागू नहीं हो पा रहे हैं। सम्मेलन में ‘अजाक्स’ द्वारा म.प्र. के 88 प्रतिशत ओबीसी एससी एसटी समाज के संबंध में निर्धारित की गई 17 सूत्रीय मांगों पर भी विमर्श होगा। 

     कृपया महासम्मेलन की विस्तृत कवरेज हेतु विनम्र आग्रह है। आयोजन में उठाई गई बुनियादी माँगों पर अपना समर्थन देकर अपने लोकप्रिय समाचार पत्रध्चैनल के माध्यम से शासन स्तर तक पहुँचाने में चौथे स्तंभ की भूमिका का निर्वहन कर आरक्षित वर्ग को उनके हक़ अधिकार दिलाने में अपनी महती भूमिका अदा कर आभारी करेंगे।