नर्मदा परिक्रमा पूर्ण होने पर भंडारे का आयोजन
नर्मदा परिक्रमा पूर्ण होने पर भंडारे का आयोजन
भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो संतोष योगी की खबर
नर्मदापुरम/माँ नर्मदा जी की पावन नर्मदा परिक्रमा पूर्ण होने के उपरांत श्रद्धा और भक्ति के भाव से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्री संतोष महाराज जी एवं श्रीमती आशा बाई द्वारा माँ नर्मदा मैया के आशीर्वाद से किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार भंडारे का आयोजन 03 जनवरी 2025, शनिवार को प्रातः 11:00 बजे से पी.डब्ल्यू.डी. घाट (सर्किट हाउस घाट), नर्मदापुरम में किया जाएगा। इस अवसर पर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना है।
आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से सपरिवार पधारकर प्रसादी ग्रहण करने की अपील की है। भंडारे के माध्यम से माँ नर्मदा के प्रति आस्था, सेवा और समर्पण का भाव प्रकट किया जाएगा।
निवेदक:
दुर्गेश परमाल
सहायक राज्यसभा सांसद (पत्रकार)
मोबाइल: 9131513723
