भव्य श्री श्याम संकीर्तन भजन संध्या का आयोजन
भव्य श्री श्याम संकीर्तन भजन संध्या का आयोजन 
जयदीप ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर खाटू श्याम महिमा से गूंज उठा भोपाल
भोपाल हेडलाइंस — संवाददाता संतोष योगी
(99932 68143)
भोपाल। गायत्री नगर, गोविंदपुरा में इंदपुरी मंडल युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष जयदीप ठाकुर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में “एक शाम खाटूवाले के नाम” भजन संध्या का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
आयोजन स्थल को खाटू श्याम बाबा की मनमोहक झांकी एवं रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय बन गया।
कार्यक्रम में जयपुर से प्रसिद्ध भजन गायिका कृपा पटेल, भोपाल के भजन गायक विपिन चौबे एवं भजन गायिका मार्तिका इंगले ने अपने मधुर सुरों से श्याम भक्ति का रस घोला। उनके एक से बढ़कर एक भजनों पर उपस्थित भक्त झूम उठे।
जयदीप ठाकुर ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य खाटू श्याम बाबा के प्रति भक्ति भावना को समर्पित करते हुए समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देना है।
इस मौके पर शहर के अनेक भक्तों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उपस्थिति दर्ज कराई और जयदीप ठाकुर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के समापन पर जयदीप ठाकुर ने सभी आगंतुकों, भक्तों और सहयोगियों का धन्यवाद व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज सेवा जारी रखने का संकल्प लिया।
