भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
*भोपाल हैडलाइन*
*सिराली संवाददाता जिला ब्यूरो संजय योगी*
सिराली भाजपा मंडल द्वारा 19 जून गुरुवार को भाजपा कार्यालय सिराली में एक विशेष कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन शाम 4 बजे आयोजित होगा।
विकसित भारत का अमृत काल सम्मेलन का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर किया जा रहा है, जिसमें सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के हितों के संकल्पों पर चर्चा की जाएगी।
मंडल प्रभारी विनीत गीते, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, पूर्व विधायक एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर संजय शाह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शित करेंगे।
मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अनिल राजपूत ने सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों और सम्माननीय कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आव्हान किया है।
सम्मेलन का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शित करना और उन्हें पार्टी के उद्देश्यों और कार्यक्रमों से अवगत कराना है।