खजूरी कला में श्री गणेश जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

भोपाल खजूरी कला स्थित निर्मल नगर फेस–2 में श्री गणेश जी की प्राण प्रतिष्ठा का पावन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन समाजसेवी रूपेश कुमार पाटिल के मार्गदर्शन में एवं श्रद्धा एंटरप्राइजेज श्रद्धा बिल्डर्स की ओर से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। विधि-विधान के साथ पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण कर प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर विशाल भंडारा भी संपन्न हुआ

इस अवसर पर समाजसेवी रूपेश कुमार पाटिल ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र में पांच गणेश मंदिरों के निर्माण का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि इस संकल्प के तहत अब तक दो मंदिरों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जबकि तीन मंदिरों का निर्माण शीघ्र किया जाएगा।

उन्होंने कहा,

“धर्म की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए हमने श्री गणेश जी के पांच मंदिर बनाने का संकल्प लिया है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को भी धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ा जा सके।”

कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारा किया गया और सभी श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।