बद्रीनारायण मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा वर्षगांठ समारोह श्रद्धा के साथ संपन्न
बद्रीनारायण मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा वर्षगांठ समारोह श्रद्धा के साथ संपन्न
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। साउथ टीटी स्थित बद्रीनारायण मंदिर में भोपाल गढ़वाली समाज ट्रस्ट द्वारा भगवान की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा वर्षगांठ समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद बृजला सचान दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम में गढ़वाली, कुमाऊंनी, अल्मोड़ा, टिहरी, जौनसार, पिथौरागढ़ सहित विभिन्न अंचलों के प्रवासी बंधुओं की सहभागिता रही।
समारोह के दौरान बच्चों द्वारा सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें लोकनृत्य और भक्ति गीतों ने सभी का मन मोह लिया। भजन-कीर्तन, हवन-पूजन और विधिवत धार्मिक अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुए। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष विजय सिंह नेगी ने उद्बोधन में कहा कि बद्रीनारायण मंदिर न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि यह उत्तराखंड की सांस्कृतिक एकता और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का माध्यम भी है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आपसी सहयोग और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन भक्ति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। इस अवसर पर कुमावत समाज के अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, दीपिका नेगी ,प्रेरणा नेगी, सुमन सजवान ,संतोष नेगी ,विकास नेगी ,धर्मेंद्र शाह सहित कई सामाजिक बंधु एवं अतिथिगण मौजूद थे
