भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव पर प्रसादी वितरण, व्यापारियों ने लिया भाग

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल। भगवान झूलेलाल जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर हमीदिया रोड स्थित मुकेश इलेक्ट्रीकल्स द्वारा प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आस्था व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई और भगवान झूलेलाल जी का स्मरण करते हुए सभी ने सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर महेंद्र सिंह ठाकुर, रमेश राय चांदनी, बब्बू भैय्या, मानित चावला, कृष्ण गोपाल शर्मा, पप्पू साहू जी, धीरज चतुर्वेदी, सुभाष शर्मा एवं हरीश भैय्या सहित हमीदिया रोड के अनेक व्यापारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय रहा और सभी ने मिलकर इस पावन पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।