प्रेस न्यूज - आगा क्लब में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘होली रंगोत्सव’
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। पिपलानी स्थित आगा क्लब में रंगों के पावन पर्व होली के उपलक्ष्य में ‘होली रंगोत्सव’ उत्साह, उमंग और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों एवं उनके परिवारों ने मिलकर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंगों में सराबोर होकर पर्व का आनंद लिया।
आयोजित सांस्कृतिक संध्या में क्लब के सदस्यों और बच्चों ने बॉलीवुड के होली गीतों तथा लोकगीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर समां बाँध दिया। फूलों की होली, गीत-संगीत, रोचक समूह खेल तथा सांस्कृतिक सचिव योगेश सराठे के आकर्षक प्रश्नोत्तर कार्यक्रम ने वातावरण को और भी जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब पदाधिकारियों ने सभी को आपसी सद्भाव, एकता और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर पारंपरिक व्यंजनों की भी विशेष व्यवस्था की गई, जहाँ सभी ने रंग-गुलाल और फूलों से होली खेलते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं तथा सामूहिक भोज का आनंद लिया।
कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष श्री विपुल अग्रवाल एवँ मेडम श्रीमती अग्रवाल सहित इस अवसर पर आगा क्लब के अनेक सदस्य एम डी गोडबोले जी, मनोज बुद्धिराजा
, शैलेश अग्रवाल, कमलेश पाल, भरत बंछोरजी दीपेंद्र अग्रवाल विनोद साहू, सौरभ कुशवाहा, प्रशांत सलामे, संदीप लोखंडे, प्रहलाद पवार, राजेश बर्मन जय परिहार, सोनू कुशवाहा Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल) के कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में महासचिव वेदप्रकाश शर्मा एवं आयोजन समिति ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
