मायावती के 70वें जन्म दिवस पर मध्यप्रदेश में चार स्थानों पर कार्यक्रम

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्म दिवस के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में चार स्थानों — रीवा, मुरैना, भोपाल एवं जबलपुर में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पहला कार्यक्रम रीवा ज़ोन में आयोजित हुआ, जिसके मुख्य अतिथि रामजी गौतम, केंद्रीय कोऑर्डिनेटर एवं राज्यसभा सांसद रहे। दूसरा कार्यक्रम मुरैना में हुआ, जिसमें इंजीनियर रमाकांत पिप्पल, प्रदेश अध्यक्ष बसपा मुख्य अतिथि रहे।

तीसरा भव्य कार्यक्रम भोपाल में आयोजित हुआ, जिसमें माननीय मनीष आनंद, स्टेट ज़ोन प्रभारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। चौथा कार्यक्रम जबलपुर में हुआ, जहां कमलेश बौद्ध, स्टेट ज़ोन प्रभारी मुख्य अतिथि रहे।

चारों स्थानों पर कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में आयोजित हुए, तथा कार्यकर्ताओं द्वारा फल एवं कमल का वितरण किया गया।

यह जानकारी मीडिया को बहुजन समाज पार्टी के गौतम द्वारा दी गई।