*मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न* ,     

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल हेडलाइंस मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन गांधी भवन भोपाल में आयोजित किया गया आयोजन में प्रांतीय अध्यक्ष श्री मोहन डामोर एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र पाटीदार ने उपस्थित होकर अधिवेशन को संबोधित किया, अधिवेशन में मध्य प्रदेश के अनेक जिलों से कृषि विस्तार अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मिलित हुए, प्रत्येक जिले से आए जिला अध्यक्ष एवं प्रांत प्रतिनिधि द्वारा संगठन में एवं जिला स्तर पर आ रही विभिन्न समस्याओं से प्रांत अध्यक्ष महोदय को अधिवेशन मे अवगत करवाया गया,जिलों में जिला अध्यक्ष सिंगरौली श्री मोहन पाटीदार द्वारा सॉइल हेल्थ कार्ड योजना अंतर्गत नमूना कलेक्शन एवं वितरण की राशि कृषि विस्तार अधिकारियों को प्रदान कराई जावे, नवीन स्थानांतरण पालिसी मे प्रोबेशन परियड वाले कृषि विस्तार अधिकारियो को सम्मिलित किया जावे, एवं जिला स्तरीय विभागीय परामर्श दात्री समिति की बैठक आयोजन के संबंध में अवगत कराया गया, एवं बीज परिवहन की राशि कृषि विस्तार अधिकारियों को प्रदान कराई जावे के संबंध में अवगत कराया गया, जिला - अध्यक्ष छिंदवाड़ा श्री दिनेश डेहरिया द्वारा उच्च पद प्रभार सीनियर एवं जूनियर का ध्यान रखने, सागर जिला अध्यक्ष द्वारा वार्षिक सदस्यता शुल्क जिला स्तर पर एकत्रित कर 50% का संघ को विधिवत प्रदान किए जाने के संबंध में अवगत कराया, जिला अध्यक्ष शिवपुरी द्वारा ग्रेड पे के संबंध में सुझाव दिया गया, बड़वानी जिला अध्यक्ष द्वारा जिले में सार्थक एप्प के कारण उत्पन्न समस्या से अवगत कराया, नीमच जिला अध्यक्ष द्वारा ग्रेड पे के संबंध में अवगत कराया गया, शाजापुर जिला अध्यक्ष द्वारा भौतिक सत्यापन यंत्रों की कृषि विस्तार अधिकारियों की आईडी बनाना चाहिए इस संबंध में अवगत कराया गया, जिला अध्यक्ष नर्मदा पुरम विकास पटेल जी द्वारा DA एरियर के भुगतान , बैतूल जिला अध्यक्ष द्वारा एग्री स्टेक भत्ते के संबंध में, जबलपुर जिला अध्यक्ष द्वारा पद नाम में ऑनलाइन श्रेणी अंतर्गत ग्रामीण शब्द हटाने के संबंध में, धार जिला प्रतिनिधि द्वारा ग्रेड पे एवं एग्री स्टेक भत्ते के संबंध में, ग्वालियर जिला प्रतिनिधि द्वारा एफ टी ए कृषि विस्तार अधिकारियों का रोक दिया गया है इस संबंध में समस्या से अवगत कराया, दमोह जिला से श्री भोला रैकवार जी द्वारा संगठन में नया व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए एवं वर्तमान कार्यरत एवं उनका जोड़ा जाये साथ ही जिले के जो साथी मीटिंग में नहीं आए उनके नाम सार्वजनिक कीये जाए,विभिन्न जिला के जिला प्रतिनिधि एवं सदस्यों द्वारा प्रांत अध्यक्ष महोदय के समक्ष अधिवेशन में विभिन्न विषयों को रखा गया अधिवेशन के द्वितीय सत्र में कार्यकारी प्रान्त अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र पाटीदार ने उपस्थित समस्त जिला अध्यक्ष एवं प्रान्त प्रतिनिधि सदस्यों को संगठन की एकरूपता बनाए रखने एवं कार्यों को व्यवस्थित तरह से करने एवं आवश्यकता पड़ने पर प्रदेश का दौरा भी करे गे बताया ,अधिवेशन की अध्यक्षता कर रहे प्रांत अध्यक्ष कृषि विस्तार अधिकारी संघ मध्य प्रदेश श्री मोहन डामोर जी ने कहा कि मध्य प्रदेश के समस्त जिलों से जिला अध्यक्ष एवं प्रांत प्रतिनिधि द्वारा जो समस्याएं अधिवेशन में रखी गई है उनके शीघ्र अति शीघ्र शासन एवं प्रशासकी स्तर पर निराकरण करने का संघ पूर्ण प्रयास करेगा एवं आगामी समय में समन्वयित रूप से संघ को सूद्रडीकरण एवं व्यवस्थित बनाने हेतु प्रदेश स्तर पर प्रयास किया जाएगा, जिन जिलों में जिला स्तर की जटिल समस्याएं हैं वह यहां नहीं बता पाए है तो जिले अपनी समस्या लिखित रूप से प्रांत को पहुंचाएं इसके उपरांत वहां के उपसंचालक कृषि एवं संबंधित जिले के कलेक्टर महोदय से मिलकर समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा, प्रदेश के कृषि विस्तार अधिकारियों को किसान के हित में लगातार कृषि तकनीकी को नवाचार के माध्यम से पहुंचना है जिससे मध्य प्रदेश कृषि में समृद्ध प्रदेश बने एवं माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के सपने को हम साकार कर सके साथ ही प्रदेश के समस्त कृषि विस्तार अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे संगठन को मजबूत बनाने हेतु अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें कार्यक्रम का संचालन श्री लाड सिंह बकोदिया जी जिला अध्यक्ष सीहोर एवं श्री दीपक वर्मा जी जिला अध्यक्ष राजगढ़ द्वारा किया गया उपस्थित सभी सदस्यों को द्वितीय सत्र में भोजन के उपरांत अधिवेशन समाप्ति की घोषणा की गई,