भोपाल में सकल हिन्दू सम्मेलन को लेकर जनसंपर्क तेज

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

 

भोपाल। सिद्धार्थ वस्ती, वार्ड क्रमांक 68, भवानी धाम फेस–2 स्थित बोनी फाई स्कूल के सामने पार्क में आगामी 11 जनवरी को आयोजित होने वाले सकल हिन्दू सम्मेलन को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में क्षेत्र में भारत माता की आरती का आयोजन किया गया तथा घर-घर संपर्क अभियान चलाकर नागरिकों को सम्मेलन में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया।

भारत माता की आरती में सर्वश्री बलवंत सिंह रघुवंशी, भवानी सिंह ठाकुर, चन्द्रशेखर राजपूत, यदुवंश झा, देवेन्द्र शर्मा, विजय जाधव, रामदीन चंद्रा, शिवनाथ सिंह, लखन राठौर, जे.के. वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रीमती सरिता श्रीवास्तव, श्रीमती रमा भार्गव, श्रीमती उपनारे सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भी सहभागिता की।

इस अवसर पर नंदकिशोर सोलंकी, रामेश्वर गुप्ता, सुशील पगारे सहित सैकड़ों सनातन धर्मावलंबियों ने एकजुट होकर सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि सकल हिन्दू सम्मेलन समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना और सनातन मूल्यों के संरक्षण का संदेश देगा।