राकेश कृपलानी बने भाजपा चौक मंडल के सह मीडिया प्रभारी
राकेश कृपलानी बने भाजपा चौक मंडल के सह मीडिया प्रभारी
संतोष योगी की खबर मो. 9993268143
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत चौक मंडल भोपाल में राकेश कृपलानी को सह मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति एवं चौक मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर के नेतृत्व में संगठन की सहमति से की गई।
राकेश कृपलानी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जुड़े हुए हैं और पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन ने उनके अनुभव, सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से मंडल स्तर पर मीडिया गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नियुक्ति की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल देखा गया। कई कार्यकर्ताओं ने राकेश कृपलानी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
नवनियुक्त सह मीडिया प्रभारी राकेश कृपलानी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति एवं मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जो विश्वास व्यक्त किया गया है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं और संगठन के कार्यक्रमों को मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने के लिए वे निरंतर सक्रिय रहेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम
