राष्ट्रीय जनता दल मप्र का बिहार के मतदाताओं से संपर्क अभियान शुरू

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। बिहार विधानसभा से पहले मध्य प्रदेश में बिहार के मतदाताओं के बीच में जाकर तेजस्वी जी की योजनाओं को पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मोनू यादव ने मध्यप्रदेश में बिहार के मतदाताओं को साधने के लिए बड़ा अभियान शुरू करने जा रहे है। प्रदेश अध्यक्ष ने राजद के लगभग 500 नेता व कार्यकर्ता को प्रदेश में बिहार के लोगों से मिलने और कुछ जानकारी जुटाने को कहा है। और तेजस्वी यादव की योजनाओं को बिहार के मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए योजनाओं के पर्ची घर घर ले जाने के लिए कहा है। एवं राजद मध्य प्रदेश के कार्यकर्ता बिहार के मतदाताओं को मतदान में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करेंगे। और मध्य प्रदेश के लोग जो अब बिहार में वोटर हैं उनसे भी मुलाकात करेंगे उनका भी डाटा कलेक्ट करेंगे। इन सभी योजनाओं को लेकर राष्ट्रीय जनता दल मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मोनू यादव ने कहा है कि तेजस्वी जी की योजनाओं को बिहार के मतदाताओं तक पहुंचाएंगे। और नया बिहार बनाने, बिहार में उद्‌द्योग-धंधे लगाने, गरीबी-बेरोजगारी-महंगाई-पलायन रोकने, आधुनिक विश्वस्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा सामाजिक व आर्थिक न्याय आधारित सकारात्मक, प्रगतिशील एवं विकासशील बिहार बनाने के लिए तेजस्वी जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बिहार के मतदाताओं से अपील करेंगे।