पिपलानी स्थित वार्ड 63 में रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई
पिपलानी स्थित वार्ड 63 में रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल के पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 63 में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने एकत्र होकर संत रविदास के जीवन, संघर्ष और उनके सामाजिक संदेशों को स्मरण किया।
कार्यक्रम में श्रमिक नेता दीपक गुप्ता, रामपाल धौंसलें, गंगासागर यादव, नैन सिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने संत रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान वक्ताओं ने संत रविदास के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके उपदेश सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश देते हैं। उपस्थित जनों ने संत रविदास के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए, जिससे आयोजन सफल और प्रेरणादायी रहा।
