भोपाल में राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण के लिए क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन
*भोपाल में राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण के लिए क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन*
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल: राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल द्वारा सामाजिक सर्वे के अंतर्गत राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण (एनएचआईएस) के लिए आयोजित क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन दिनांक 12 मार्च 2026 को प्रातः 10.00 बजे किया गया।
उद्घाटन समारोह में कार्यवाहक उप महानिदेशक श्री हंसराज यादव मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के उप निदेशक श्री अनिमीषि कुमार और भोपाल, इंदौर, खंडवा तथा छिंदवाड़ा के सहायक निदेशक भी उपस्थित थे।
उद्घाटन समारोह में श्री हंसराज यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस सर्वेक्षण के माध्यम से परिवारों की आय के विभिन्न क्षेत्रों में वितरण और जीवन स्तर की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। इससे सरकार को आम जन से संबंधित नीतियां तैयार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने मीडिया से वृहद प्रचार करने और आम नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।
यह प्रशिक्षण शिविर 12 और 13 मार्च 2026 को होटल तिलक, एम.पी. नगर, जोन-2, भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। इसमें भोपाल, खंडवा, इंदौर और छिंदवाड़ा के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के विभिन्न स्तर के अधिकारी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान इन अधिकारियों को सर्वेक्षण से संबंधित विभिन्न तकनीकी बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
