फुटकर व्यापारी संघ ने होनहार विद्यार्थियों का किया सम्मान
फुटकर व्यापारी संघ ने होनहार विद्यार्थियों का किया सम्मान
सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 7805953532
सिराली — जिला फुटकर व्यापारी संघ द्वारा 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर शासकीय कन्या शाला हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा निशॉद खान ने 500 में से 452 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। वहीं, छात्र कार्तिक वर्मा ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सिराली तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दोनों प्रतिभाशाली विद्यार्थी फुटकर व्यापारी संघ से जुड़े परिवारों से हैं, जिनकी उपलब्धि पर संघ के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका स्वागत और सम्मान किया। संगठन की ओर से उन्हें पुरस्कार एवं प्रोत्साहन स्वरूप नोटबुक प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर संघ अध्यक्ष शेख असलम, सचिव आशीष पवार, रामकृष्ण, अनिल गुरुजी, लालू वर्मा, साकिर खान, राजू खान, मुकेश चौहान,सफीक खान, हनीफ खान सहित अन्य सदस्य एवं विद्यार्थियों के माता-पिता उपस्थित रहे।
