स्वच्छता पखवाड़ा के तहत फुटकर व्यापारी महासंघ ने चलाया सफाई अभियान

भोपाल हेडलाइंस हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532

सिराली। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत शहर में फुटकर व्यापारी महासंघ द्वारा व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।

महासंघ के जिला अध्यक्ष शेख असलम ने अपनी पूरी टीम के साथ चौक-चौराहों, चौपाटी क्षेत्र, मंदिर एवं मस्जिद परिसर सहित गांधी चौक पर विशेष साफ-सफाई की। इस दौरान व्यापारियों ने आमजन को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश देते हुए स्वच्छ शहर के निर्माण में सहभागिता की अपील की।

इस अवसर पर शेख असलम ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने घर, दुकान और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखे तो पूरा शहर स्वच्छ और सुंदर बन सकता है।

अभियान के दौरान महासंघ के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर सार्वजनिक स्थलों की सफाई की और लोगों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने, प्लास्टिक का कम उपयोग करने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महासंघ के कई सदस्य एवं स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे। इस अभियान के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने का प्रयास किया गया।