रियाज़ कौसर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सीज़न-3 का शुभारंभ

संतोष योगी की खबर 999 3268 143 

भोपाल। बेस्ट शॉट्स इनडोर स्पोर्ट्स क्लब, जिया हाउस कोहेफिज़ा भोपाल द्वारा आयोजित चार दिवसीय “रियाज़ कौसर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सीज़न-3” का आज भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट 13 मई से 16 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर की लगभग 28 से 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस अधिकारी रियाज इकबाल एवं

अरुणेश्वर शरण सिंह (डीईओ) बाबा साहब भोपाल मंडल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष एमपीसीए की वित्त समिति के सदस्य उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता खेलने का संदेश दिया।

बेस्ट शॉट्स इनडोर स्पोर्ट्स क्लब के संचालक एवं संस्थापक शाहबाज़ कौसर और सुफियान अली ने बताया कि क्लब लगातार खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को आगे लाना है।

टूर्नामेंट में विजेता टीम को 45 हजार रुपए एवं उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, मैन ऑफ द मैच, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट तथा बेस्ट फील्डर जैसे व्यक्तिगत पुरस्कार भी खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किए जाएंगे।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 16 मई 2026 को खेला जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया कौमी तंजीम के प्रदेश अध्यक्ष मुनव्वर कौसर खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।