सिराली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
सिराली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर
सिराली।
शनिवार को सिराली नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का वार्षिक पथ संचलन बड़े ही अनुशासन और उत्साह के साथ निकाला गया। संचलन का शुभारंभ विद्या विहार कॉलोनी और मंडी प्रांगण से हुआ, जहां स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में एकजुट होकर कदम से कदम मिलाते हुए नगर भ्रमण पर निकले।संचलन के मार्ग में नागरिकों, व्यापारियों और समाजसेवियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया। गांधी चौक पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनीता कैलाश चंद्र अग्रवाल और समाजसेवी श्याम बुचा ने पथ संचलन का भव्य स्वागत किया। वहीं श्याम महेश्वरी ने स्वयंसेवकों के लिए स्वल्पाहार एवं चाय-नाश्ते की विशेष व्यवस्था कर संघ के प्रति समर्थन और सहयोग व्यक्त किया। पथ संचलन के दौरान नगर में अनुशासन, एकता और देशभक्ति की अनूठी पहल देखने को मिली। सड़क किनारे खड़े बच्चे, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक सभी इस आयोजन में शामिल होकर उत्साह से सराबोर दिखाई दिए। स्थानीय लोगों का कहना था कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में संगठन की शक्ति और देश के प्रति समर्पण की भावना प्रबल होती है। संचलन ने न केवल स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया बल्कि नगरवासियों को भी एकता और राष्ट्रप्रेम का सशक्त संदेश दिया।
