साहू लॉ चेम्बर के वर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन
साहू लॉ चेम्बर के वर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल।
साहू लॉ चेम्बर द्वारा प्रकाशित वर्ष 2026 के बहुरंगीय कैलेंडर का विमोचन मध्यप्रदेश शासन की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के कर-कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बताया गया कि साहू लॉ चेम्बर का यह कैलेंडर विगत पिछले 25 वर्षों से निरंतर प्रकाशित किया जा रहा है। कैलेंडर के संपादक अखिल भारतीय नोटरी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लॉयन महेश कुमार साहू एडवोकेट हैं। यह उपयोगी कैलेंडर आम जनता को निःशुल्क वितरित किया जाता है।
कैलेंडर में हाईकोर्ट के अवकाश, जिला न्यायालय, मध्यप्रदेश शासन के अवकाश, महत्वपूर्ण नेताओं एवं अधिकारियों की जानकारी, साथ ही एम.पी.ई.बी., भोपाल के प्रमुख अस्पतालों, शमशान घाटों एवं शव वाहनों के आवश्यक टेलीफोन व मोबाइल नंबरों का समावेश किया गया है, जिससे आमजन को दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण सहायता मिल सके।
विमोचन समारोह में कैलेंडर के संपादक लॉयन महेश कुमार साहू एडवोकेट, अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलसीराम पटेल एडवोकेट, संजय गुप्ता एडवोकेट, संजय कुमार सेन एडवोकेट, पीयूष साहू एडवोकेट, सहित अनेक अधिवक्ता, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भवदीय
महेश कुमार साहू एडवोकेट
मोबाइल: 9827300880
