समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश, भोपाल 

संतोष योगी की खबर 9993268143

समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 07 अप्रैल 2026, दिन मंगलवार को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक प्रदेश कार्यालय (F-93/35, 1250 हॉस्पिटल के पास, तुलसी नगर, भोपाल) में आयोजित की जाएगी।

 

इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय लोकसभा सांसद फिरोजाबाद (उ.प्र.) श्री अक्षय यादव जी, माननीय सांसद श्री देवेश शाक्य जी, एटा लोकसभा माननीय पूर्व मंत्री श्री बादशाह सिंह जी सहित अन्य वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज यादव जी करेंगे।

 

बैठक में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 300 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे, जिसमें संगठन विस्तार, आगामी रणनीति एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

 

बैठक के पूर्व कार्यकर्ताओं द्वारा एक स्वागत जुलूस भी निकाला जाएगा, जो पॉलीटेक्निक चौराहे से सर्किट हाउस होते हुए प्रदेश कार्यालय तक पहुंचेगा। इस जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वाहन शामिल रहेंगे।

 

जारीकर्ता:

समाजवादी पार्टी, मध्य प्रदेश

प्रदेश कार्यालय, भोपाल