मकर संक्रांति पर समाजवादी पार्टी का सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

 

भोपाल। मकर संक्रांति के अवसर पर समाजवादी पार्टी द्वारा राजधानी भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत द्वारिका नगर में सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष भोपाल राजेश सिंह महरोलिया के आयोजकत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि प्रदेश अध्यक्ष अनुशासन समिति रतनलाल बाथम विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में जरूरतमंद बुजुर्गों को ठंड से बचाव हेतु कंबल-साल वितरित किए गए। महिलाओं को साड़ियों तथा बच्चों को PDA पतंग का वितरण किया गया। साथ ही मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में तिल, लड्डू एवं लाई का वितरण कर सभी को पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के साथ खड़ी रही है और भविष्य में भी सेवा एवं सामाजिक न्याय के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहेंगे। रतनलाल बाथम ने कहा कि समाज में सामाजिक समरसता, सहकार एवं मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने की आज अत्यधिक जरूरत है। कार्यक्रम में निर्मल करोसिया, सुमित पंडवारी, ओनिल कल्याने, देव कल्याने, शिवांग बडगुजर, कुलदीप कुशवाह, आदर्श अहिरवार, सचिन कुशवाह, अंश कजानिया सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।