गांधी जयंती के अवसर पर सफाईकर्मियों को किया सम्मानित।

 

 

भोपाल हेडलाइंस 

सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 

780595 3532

 

 

सिराली राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर नगर परिषद सिराली के द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गांधी चौक पर किया जिसमें नगर विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी सफाई कर्मियों को शाल श्रीफल एवं महिला सफाई कर्मियों को साड़ी प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनीता कैलाश अग्रवाल ने कहा कि नगर के विकास में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका सफाई कर्मियों की होती है जो प्रातः सुबह उठकर पूरे शहर का गंदा कचरा उठाकर नगर को एक स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं स्वतंत्रता में उनके योगदान की प्रशंसा की भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल राजपूत ने सिराली में सफाई कर्मियों द्वारा सतत निरंतर की जाने वाली सफाई की प्रशंसा की एवं नगर विकास में उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर गजेंद्र शाह अनीता अग्रवाल पार्षद जितेंद्र मालवीय अनिल राजपूत कालूराम सेजकर गंगा पटेल कैलाश अग्रवाल कुंजबिहारी सोमानी सुरेश चंद्र अग्रवाल हुकुमचंद भाईरे वेद प्रकाश शर्मा गोपाल सोनी रामकृष्ण लखोरे कैलाश मालवीय ईश्वर मालवीय सीएमओ जयंत वर्मा हरिओम गौर कैलाश घावरी सहित गणमान्य नागरिक,नगर परिषद कर्मचारी एवं सफाई कर्मी उपस्थित रहे।