कर्मचारी कांग्रेस में संतोष दलाल बने प्रदेश सचिव

संतोष योगी की खबर 99932 68143

बुरहानपुर।कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष, नेशनल मूवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम के प्रांतीय संयोजक एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित की अनुशंसा पर कृषि उपज मंडी समिति बुरहानपुर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक संतोष दलाल को कर्मचारी कांग्रेस में प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति कर्मचारी कांग्रेस के संरक्षक वीरेंद्र कोगल एवं अध्यक्ष सुरेंद्र निगम द्वारा की गई। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी संतोष दलाल को कर्मचारी कांग्रेस में प्रदेश सचिव के दायित्व पर मनोनीत किया जा चुका है।

नियुक्ति के अवसर पर संगठन नेतृत्व ने आशा व्यक्त की कि संतोष दलाल संगठन हित में निरंतर कार्य करते हुए प्रदेश महामंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश भर में दौरा कर अधिक से अधिक कर्मचारी साथियों को संगठन से जोड़ेंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. अशफाक खान, नेशनल मूवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम के जिला अध्यक्ष अनिल बाविस्कर, संयोजक विशेष राठौर, राज्य कर्मचारी संघ के जिला संयोजक ठाकुर अरविंद सिंह, मंडी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सदानंद कापसे, कैलाश निगम, श्रीकांत गंगराड़े, मनीष गंगराड़े, अशोक पाटिल, शेख महमूद, शेख बाबू, शौकत अली, बाबू अली, शाहरुख खान, हीरालाल प्रजापति, राजकुमार मंडलोई, नितिन चौधरी, अनिल सातो, राजेश साल्वे, प्रभाकर तायडे सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।