वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन ने हरदा में पेंशन दिवस मनाया

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन जिला इकाई हरदा द्वारा पेंशन दिवस का आयोजन संगठन संरक्षक डॉ. प्रभु शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में तथा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष ओ. पी. मुकाती, म.प्र.छ. के मीडिया प्रभारी आर. बी. सगर, जिला पेंशनर अधिकारी एवं जिला कोषालय अधिकारी रूमसिंह डुडवे, महिला प्रकोष्ठ संरक्षक कमला सोनी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक रवि तिवारी तथा जिला शिक्षा अधिकारी डी. एस. रघुवंशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का संगठन पदाधिकारियों द्वारा मोमेंटो, मेडल, साहित्य, फोल्डर, पेन व डायरी भेंट कर सम्मान किया गया।

जिला अध्यक्ष पी. सी. पोरते ने स्वागत भाषण दिया। आर. बी. सगर ने संगठन की पेंशन हितैषी गतिविधियों की जानकारी दी। ओ. पी. मुकाती ने परिवार पेंशन पर प्रकाश डालते हुए टिमरनी की पांच महिला पेंशनरों को 3 से 5 हजार रुपये की पेंशन वृद्धि एवं लगभग डेढ़ लाख रुपये का एरियर दिलाने की जानकारी दी। कमला सोनी, कोषालय अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।

मुख्य अतिथि कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने संगठन की सक्रियता की सराहना करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की बात कही तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को शाल, श्रीफल व मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बी. एन. शर्मा, अशोक मांझी, मनोहर लाल पाटिल, जी. पी. सैनी एवं गुलाब सिंह राजपूत ने नवीन सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में रमेश मर्सकोले (संभागीय सचिव), हरिराम मंडरई (जिला कोषाध्यक्ष), बी. एल. गुर्जर (जिला मीडिया प्रभारी), उमेश सिंह चौहान, पुरुषोत्तम तिवारी, नागेश उपाध्याय, पाटिल जी, दूध कच सहित अन्य सहयोगियों द्वारा पेंशनरों का सम्मान किया गया। सेंट्रल बैंक प्रबंधक रवि तिवारी ने बैंक योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन सचिव जी. आर. गौर ने किया तथा आभार संभागीय उपाध्यक्ष एन. पी. गौर ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिया लाल यादव, श्रीकृष्णा टेमले, नर्मदा प्रसाद गौर, मालती पालीवाल, मीरा शर्मा, मंजुला मित्तल, जी. पी. धनगर, आर. एस. चौहान, बुझराम बछियानिया, टी. एन. राय, राजेंद्र काशिव, राजेंद्र उपाध्याय, बालराम सेगवा, शिवनारायण गौर, जी. पी. सैनी, बी. शर्मा, जे. पी. गौड़, टी. के. राय, भागीरथ गोर, नीलकंठ, जी. एस. राजपूत, ओमप्रकाश राठौर, मोहनलाल भिलाला, शैलेंद्र बांके, शिवराम, मोहनलाल सोनी, फूलचंद सांवरे, फिरोज खान, यूसुफ खान, शोभा काशिव, एस. के. बी. पटेल, कोटवाला, गौरव बंसल सहित लगभग 100 पेंशनर उपस्थित रहे।