वरिष्ठ नागरिक सहयोग मंच द्वारा भोजन प्रसादी वितरण कार्यक्रम निरंतर जारी

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

 

भोपाल।ब्रह्मचित्र समाज कल्याण संस्थान के तत्वावधान में एवं वरिष्ठ नागरिक सहयोग मंच के सौजन्य से भोजन प्रसादी वितरण कार्यक्रम भवानी चौक, पेबल बे क्षेत्र में नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है। यह सेवा कार्य जरूरतमंद, श्रमिक वर्ग एवं असहाय लोगों के लिए निरंतर लाभकारी सिद्ध हो रहा है।

संस्था के संयोजक सुरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक माह पूर्णिमा एवं अमावस्या, साथ ही प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से यह सेवा अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है और भविष्य में इसका विस्तार अन्य क्षेत्रों में भी किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि यह भोजन प्रसादी वितरण कार्यक्रम धार्मिक एवं सामाजिक उत्सव, जन्मदिन, पुण्यतिथि एवं अन्य विशेष अवसरों के साथ-साथ अस्पताल, वृद्धाश्रम, विद्यालय, बस्तियों एवं अन्य सामाजिक स्थलों पर भी सहयोग से आयोजित किया जाता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक मंडल, भोजन प्रसादी वितरण कार्यक्रम समिति, वरिष्ठ नागरिकों एवं समाजसेवियों की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर समाजसेवी रामबाबू शर्मा भी उपस्थित रहे।

समिति के संयोजक सुरेंद्र समिति के अध्यक्ष आशुतोष पांडे सचिव धीरज सिंह परिहार कोषाध्यक्ष हेतराम कृष्णा संरक्षक सुश्री संगीता शर्मा श्री मयूर सोनी डॉक्टर अशोक गुप्ता डॉक्टर विनीत तिवारी शैलेंद्र शिवदयाल चौकसे श्रीवास्तव, अशोक गुप्ता, विनोद तिवारी, अरुण दुबे, अनिल तिवारी, शिवशंकर चौबे, दिनेश त्रिपाठी, राजकुमार पांडेय, संजीव मिश्रा, रवि तिवारी, अवधेश शुक्ला, कमलेश तिवारी, रमेश चंद्र मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, आलोक दुबे, हेमंत शुक्ला, नरेश त्रिपाठी, मनोज शुक्ला सहित पोस्टर में अंकित समस्त नामों का सक्रिय सहयोग सराहनीय रहा।

कार्यक्रम के संयोजक सुहैल श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह सेवा कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। संस्था की ओर से सभी दानदाताओं, सहयोगकर्ताओं एवं सेवाभावी नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।