वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमन सिंघवी ने करवाया सामान्य प्रसव।

 

संतोष योगी की खबर 

99932 68143

 

 

जोधपुर। राजकीय ह्यूसन जिला चिकित्सालय महिला बाग, जोधपुर में एक प्रसुता ने 4 किलो 100 ग्राम वजनी बच्ची को नॉर्मल डिलीवरी से जन्म दिया। डिलीवरी के बाद मां और बच्चा दोनों स्वस्थ है प्रसुता की यह पहली संतान है पाल क्षेत्र में रहने वाले निशा योगी पत्नी रविन्द्र नाथ योगी का डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की टीम ने सामान्य प्रसव कराया। प्रसूता और नवजात दोनों को वार्ड में शिफ्ट कर सामान्य होने सफलतापूर्वक छुट्टी दे दी।

     प्रसव करवाने वाली वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सुमन सिंघवी का विशेष योगदान रहा । इससे पहले भी राजकीय ह्यूसन जिला चिकित्सालय महिला बाग, में कई सामान्य प्रसव से जन्म हो चुका है। सामान्य प्रसव करवाने वाली टीम में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सुमन सिंघवी, नर्सिंग अधिकारी लक्ष्मण राम, अर्चना,सलामा, आयुष्मान भारत इंचार्ज भारती नाथ गोस्वामी सहित सहयोगी स्टाफ शामिल रहे।