मकर संक्रांति पर भोजपुर मेले जाने वाले शिव भक्तों के लिए सेवा पंडाल

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

 

भोपाल। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 14 जनवरी को भोजपुर मेले में जाने वाले शिव भक्तों की सेवा के लिए शिव बर्फानी सेवा समिति द्वारा एक दिवसीय सेवा पंडाल लगाया जाएगा। इस पंडाल के माध्यम से श्रद्धालुओं को तिल–गुड़, फल, फलहारी सामग्री के साथ चाय एवं पानी का वितरण किया जाएगा।

समिति के संरक्षक गोविंद गोयल एवं अध्यक्ष सज्जन सिंह परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सेवा कार्य पिछले 6 वर्षों से लगातार छान गांव–भोजपुर रोड पर किया जा रहा है। समिति का उद्देश्य शिव भक्तों एवं मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करना और सेवा भावना को आगे बढ़ाना है।

समिति के सदस्यों ने कहा कि “भूखे को अन्न, प्यासे को पानी” के संकल्प के साथ यह आयोजन किया जा रहा है, ताकि मकर संक्रांति के अवसर पर सेवा और सद्भाव का संदेश दिया जा सके।

जय बाबा बर्फानी।